छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग रायपुर केन्द्र के अनुसार, मानसून द्रोणिका इस समय माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में भी कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तमनार में 9 सेंटीमीटर, छाल और घरघोड़ा में 6 सेमी, जबकि रायगढ़, सक्ती और खरसिया में 5 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...