छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे पहुंचे HC, रेप केस में FIR रद्द करने की मांग

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़ विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे पलाश ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पलाश पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने पुलिस थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले महिला ने राज्य एसटी आयोग में भी जाकर न्याय की गुहार लगाई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि पलाश जांजगीर-चांपा में पिछले कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका रेप कर रहा था। महिला ने पुलिस को बताया था कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी पलाश उससे गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा था। वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर पलाश चंदेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

कांग्रेस नेता बीजेपी पर हमलावर

वहीं, इस पूरे मामले पर कांग्रेस बीजेपी नेता नारायण चंदेल पर हमलावर है। कांग्रेस ने नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर के मुताबिक, नारायण चंदेल के पुत्र पर रेप का आरोप महिला ने लगाया है। पीड़िता ने आयोग के समक्ष भी अपना बयान दर्ज कराया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नारायण चंदेल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं चंदेल

बता दें कि, पिछले साल 2022 में जांजगीर-चांपा से तीसरी बार के विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल नए नेता निर्वाचित हुए थे। 19 अप्रैल 1965 को जांजगीर जिला के नैला में जन्मे चंदेल का व्यवसाय कृषि है। 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में वे पहली बार विधायक बने थे।चंदेल 1994 से 1998 तक मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2000 में जिला महामंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. 2001 से 2002 तक विधानसभा के कई समितियों के सदस्य, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, 2002 से 2004 तक विधानसभा समिति के सदस्य रहे हैं।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...