छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की बहाली और मांगों के समर्थन में AAP करेगी स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन

Date:

Share post:

 

सक्ती, 7 सितम्बर 2025: छत्तीसगढ़ में 17 अगस्त 2025 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16,000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे के बावजूद सरकार द्वारा उनकी अनदेखी किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) सक्रिय हो गई है। पार्टी द्वारा कल, 8 सितंबर को प्रदेशव्यापी स्तर पर स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि हड़ताल में शामिल 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करना सरकार द्वारा अन्यायपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के भीतर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा, लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। हड़ताल के कारण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा NHM कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि नियमितीकरण का निर्णय केंद्र सरकार करेगी, जबकि यह पूरी तरह राज्य सरकार के अधिकार में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं, तो AAP प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करेगी।

AAP NHM कर्मचारियों के समर्थन में मांग करती है कि बर्खास्त 25 कर्मचारियों को बहाल किया जाए और हड़ताल अवधि का वेतन सभी हड़ताली कर्मचारियों को दिया जाए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का नियमितीकरण उनकी सेवा और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अत्यंत जरूरी है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...