छत्तीसगढ़; -मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….इन जिलों में होगी बारिश…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़; –छत्तीसगढ़ में अगले दो तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। साथ ही प्रदेश में लागतार मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों में बारिश हो रही है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। साथ ही औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका पूर्व-दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरिया, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग,  बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने बिलासपुर,  राजनांदगांव, मुंगेली, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...