छत्तीसगढ़;-मौसम विभाग ने हीट वेव का जारी किया अलर्ट…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को शहर में सुबह से ही लू जैसे हालात रहा । तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे ‘तक के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने ‘वाली है। इसके चलते हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ गया है।

सूर्यदेव का मूड बिगड़ा हुआ है। नौतपा के बीच धरती खूब तप रही है। सूर्य की गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हीटवेव का खतरा बढ़ गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। लू जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ लगातार सावधानी बरतने और घर में रहने की अपील कर रहे हैं। अगले चार दिनों तक यह स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है। बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, केसीजी, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायगढ, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। शहर में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति निर्मित होने लगी है। अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड लगातार जारी है। बीते चार दिनों में जिस तरह से दिन में तापमान ट्रेंड कर रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इसका असर और तेज होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

दूसरी समस्या यह कि रात में भी न्यूनतम तापमान बढ़ता जा रहा है। पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। थोड़ी राहत यह कि दिन में तापमान अभी भी सामान्य से कम है। आसमान में बादल आने के कारण समस्या बढ़ी है। उमस से लोग दिनभर हलकान हुए। सड़क पर निकलते ही शरीर से पसीना छूटने लगता। घर की छत और दीवारें तपने लगी है। सड़क से डामर तक पिछल रहा है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...