इन्द्र साव ने नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया है।

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़ (कैलाश देवदास की रिपोर्ट)विधायक इन्द्र साव ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री जी से विगत एक सप्ताह पूर्व उक्त समस्या के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर एक वर्ष से लंबित दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि से नगर विभिन्न वार्डों में विकास कार्य को गति मिलेगी।


