छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए = सीटू

Date:

Share post:


  1. पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
    भिण्ड= शासकीय एमजेएस महाविद्यालय की जमीन पर सीएम राइज स्कूल नहीं बनाये जाने के लिए आन्दोलन कर रहे छात्रों पर राजनीतिक दबाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सिटी कोतवाली भिण्ड में आवेदन देकर आंदोलनकारी छात्रों सोनू यादव एवं 5 साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 29 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मांग की गई है उक्त मामले की जांच की जाय
    सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया एवं सीटू जिला कमेटी सदस्य डा नदीम खान ने बताया कि आन्दोलनों भिण्ड जिला के सबसे पुराने महाविद्यालय की जमीन बचाने के लिए था एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड जिला का सबसे बड़ा क्षेत्रफल अध्यनरत छात्रों की संख्या विषयों की संख्या की द्रष्टि से जिला का सबसे बड़ा महाविद्यालय है इसकी जमीन को बचाना पूर्व में अध्यनरत छात्रों से वर्तमान में अध्यनरत छात्रों का लक्ष्य होना चाहिए
    सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को समाचार पत्रों के माध्यम से सुझाव दिया है राज्य में आपकी विचारधारा की सत्ता है अपने संगठन की शक्ति छात्र संघ चुनाव कराने महाविद्यालय में खाली पढे प्रोफेसर के स्थाई रूप भरने में संगठन की ताकत लगाये न कि एमजेएस महाविद्यालय की जमीन बचाने वाले आन्दोलन के छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने में व्यर्थ में शक्ति खर्च न करें एमजेएस महाविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों का भी महाविद्यालय है कालेज की जमीन बचाने के लिए सबको मिलकर संघर्ष करने की आवश्यकता है न कि छात्र संगठनों को आपस में लडने की
    उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी
    प्रेषक
    अनिल दौनेरिया
    जिला महासचिव
    सीटू

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...