जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जिला जनगणना समन्वय समिति का हुआ गठन

Date:

Share post:

अनूपपुर 28 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश शासन गृह (सामान्य) विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल एवं भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर जनगणना 2027 संबंधी कार्य एवं गतिविधियों के सफल संचालन एवं सतत पर्यवेक्षण हेतु जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।

जारी आदेशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला योजना/सांख्यिकी अधिकारी (डीपीओ/डीएसओ), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ), सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग/जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार समिति के समस्त सदस्यों से निर्धारित दायित्वों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...