छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग पर हमला करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार…

Date:

Share post:

सीपत :- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिल्मी में अवैध शराब
की छापेमारी करने पहुँची टीम पर आरोपी और उसके
सहयोगियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया
था, जिसमें आधा दर्जन महिला और पुरुष के खिलाफ़
सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मिली
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के उप निरीक्षक
सीपत वृत को सूचना मिली कि ग्राम भिल्मी में सुमित
वर्मा द्वारा अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बनाकर बेंच रहा
रहा है जहाँ कंट्रोल रूम से टीम लेकर छापेमारी की गई ।
मौके आरोपी सुमित वर्मा के घर से 80 लीटर महुआ
शराब बरामद किया गया और कार्रवाई की जा रही थी।
तभी आरोपी सुमित वर्मा सहित आस पास की
महिलाओं और पुरुषों के द्वारा गाली गलौच करते हुए
हमला कर दिया गया।

जिसमें आबकारी उप निरीक्षक आनंद वर्मा, मुकेश
पाण्डेय, रमेश दुबे, एष्वर्या मिंज, आबकारी मुख्य
आरक्षक जनक राम जगत, आबकारी आरक्षक अनिल
पाण्डेय, निरंजन डलसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल
एवं उपेन्द्र सिंह के साथ गाली गलौच कर झुमा झटकी
की गई, लाठी उठाकर हमला करने की कोशिष किया,
आस पास के महिलाओं अनुराधा सूर्यवंशी, जीतु वर्मा,
सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा, सुनिता वर्मा ने
भी उसके इस कृत्य में साथ दिया। विभाग द्वारा
में
अधिग्रहित वाहन क्र. सीजी 10 डब्लू 7719 स्कार्पियो
पर लाठी एवं पत्थर से वहां उपस्थित महिलाओं द्वारा
हमला भी किया गया, जिससे उक्त वाहन के पीछे का
ग्लास, बैक लाइट, स्पाइरल एवं साइड मिरर टूट गया
एवं पीछे का दरवाजा पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

शासकीय कार्य में सुमित वर्मा एवं महिलाओं द्वारा
हस्तक्षेप किया गया एवं व्यवधान उत्पन्न किया गया था।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनुराधा
सूर्यवंशी, जीतु वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा को
गिरफ्तार कर लिया है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...