जल जीवन मिशन के कार्य शुरू नहीं करने पर दो कंपनियों का टेंडर निरस्त

Date:

Share post:

कम्पनियों को एक – एक वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेड भी किया गया

कोरबा -: जल जीवन मिशन के कार्य शुरू नहीं करने पर दो कंपनियों का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उक्त ठेका कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है। इनमें मेसर्स पीहू इंटरप्राइजेज कोरबा और ओम साईं एसोसिएट्स कोरबा शामिल है। पीएचई के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मेसर्स पीहू इंटरप्राईजेस, कोरबा को ग्राम कोल्गा वि.ख. कोरबा में उच्चस्तरीय पानी टंकी का निर्माण कार्य एवं पाईप लाईन बिछाने  60 लाख 41 हजार रुपए का कार्य आबंटित किया गया था। इस कार्य को 9 माह की समयसीमा में पूर्ण किया जाना था। किन्तु उनके द्वारा कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया। 28 सितंबर 2022 को कलेक्टर झा की अध्यक्षता में आहूत विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी। किन्तु फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ न किये जाने के कारण अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार अनुबंध निरस्त करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के आगामी निविदाओं हेतु भाग लेने से एक वर्ष के लिए ब्लेकलिस्ट किया गया है।

          इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत मेसर्स ओम सांई एसोसिएट्स, कोरबा को ग्राम खुटाकुण्डा, दादरपारा, तेंदूभांठा वि.ख. करतला में उच्चस्तरीय पानी टंकी का निर्माण कार्य एवं पाईप लाईन बिछाने का 90 लाख 14 हजार रुपए का कार्य आबंटित किया गया था। इस कार्य को 9 माह की समयसीमा में पूर्ण किया जाना था। किन्तु उनके द्वारा कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया। दिनांक 28 सितंबर 2022 को कलेक्टर झा की अध्यक्षता में आहूत विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी। किन्तु फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ न किये जाने के कारण अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार अनुबंध निरस्त करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के आगामी निविदाओं हेतु भाग लेने से एक वर्ष के लिए ब्लेकलिस्ट किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...