जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

Date:

Share post:

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

चाकाबुड़ा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव ने कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत जवाली–चाकाबुड़ा पुल के अधूरे निर्माण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह पुल अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

राजेश यादव ने प्रदेश के प्रभारी मंत्री अरुण साव से मांग करते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लापरवाहीपूर्वक आधा-अधूरा निर्माण कर कार्य बंद कर दिया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर चक्काजाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने आगे कहा कि विगत कई वर्षों से यह पुल निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिससे आमजन, किसान एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...