जांजगीर-चांपा : जिले में खेलों इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 अप्रैल को

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत जांजगीर चांपा जिले में खेलो इंडिया का हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका कुल 36 खिलाडियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 9 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया है। जांजगीर चांपा जिले के जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम है, अर्थातः 2006 के बाद की जन्मतिथि वाले जिले के बालक, बालिका खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल हेतु कलेक्टर जांजगीर-चांपा के दिशा-निर्देशन में चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण किट खेल सामग्री आदि की सुविधा भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुरूप उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए सुबह शाम खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...