जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकीमोंगरा में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

Date:

Share post:

मुख्य अतिथि बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी हुए शामिल

बांकी मोंगरा -: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकीमोंगरा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों में काफी हर्षो उल्लास था।  वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी जी के हाथों दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा स्वागत वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात हुई उसके पश्चात् शिक्षा, धार्मिक संदेश , देश भक्ति आदि पर बच्चों के द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी गई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी जी ने कहा की बच्चों के द्वारा अच्छी प्रस्तुति की गईम जीवन में शिक्षा का महत्त्व समझाया जीवन में शिक्षा के साथ – साथ अपने देश के धार्मिक, संस्कृतिक का ज्ञान, खेलकूद भी होना आवश्यक है , एवं बच्चों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद कमला बरेठ, पार्षद पति माखन बरेठ , सुधार साय चौहान , सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकीमोंगरा के संस्थापक जितेंद्र सिंह ,  प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, राजू सैनी, युवा पत्रकार संघ अध्यक्ष विकास सोनी , विमल कुमार , अजय कुमार , संतोष पटेल , विद्यालय के अध्यक्ष , सचिव , सदस्य एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं  , छात्र – छात्राएं , जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में पालकगण , आसपास के नगरवासी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के मंच संचालिका गोमती साहु , संचालक राजकुमार यादव थे , जो कि वे विद्यालय के प्राचार्य है । वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम दौरान सुर – सरगम प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ , जहां क्षेत्र के युवा कलाकार ( गायक ) अजय चौहान , प्रेम आनन्द व उनके टीम ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अजय कुमार की रिपोर्ट

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...