जिला पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Date:

Share post:

जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा -: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए, सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सभी को आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी अपने पद के दायित्वों एवं कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें तथा शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी अमिता साहू, स्टेनो राजेंद्र वैष्णव, जनक पाटले, भगवती पाटले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...