जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह होंगी मुख्य अतिथि

Date:

Share post:

शहरवासी बड़ी संख्या में करेंगे योगाभ्यास

शुभ संकेत बिलासपुर :-जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राज्य शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को नामांकित किया गया है।
गौरतलब है कि ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर आंगन योग’’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए शहरवासी बड़ी संख्या में योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा ग्रामीणों क्षेत्रो में भी योगाभ्यास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...