जिले में कोविड से निपटने पर्याप्त संसाधन मौजूद: कलेक्टर झा

Date:

Share post:

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड का किया औचक निरीक्षण

आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन सप्लाई, मेडिकल स्टाफ और दवाईयों की उपलब्धता का लिया जायजा

कोरबा -: कोविड संक्रमण की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजीव झा ने आज मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 20 बिस्तर के कोविड वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कोविड से निपटने जिले में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सप्लाई, लॉजिस्टिक, आईसोलेशन वार्ड सहित कोविड के ईलाज में जरूरी दवाईयों की उपलब्धता के बारे में सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी से जानकारी ली। कलेक्टर झा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कोविड संक्रमण की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिले में पर्याप्त स्वास्थ्य संसाधन मौजूद है। शासन के निर्देशानुसार प्रोटोकॉल के अनुसार सभी दवाईयां उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर भी उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आने वाले किसी भी चुनौतियों के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही शासन के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार विकसित की जा रहीं हैं। कलेक्टर झा ने 20 बिस्तर के कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में बिजली, पानी, सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में निर्मित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश सिविल सर्जन एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर झा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने माइनर ओटी कक्ष, रिकवरी रूम, स्टाफ ड्युटी रूम एवं आईसीसीयू कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों और मरीजों के ईलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में मौके पर मौजूद चिकित्सकों से जानकारी ली। कलेक्टर झा ने डायलिसिस कक्ष और आईसीयू कक्ष में जाकर सुनिश्चित की गई सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मरीजों के ईलाज के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...