जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का हुआ शुभारंभ

Date:

Share post:

महापौर प्रसाद और महिला आयोग सदस्य उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

कोरबा -: कोरबा जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को महापौर राज किशोर प्रसाद और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने आज हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। यह रथ जिले के 60 जगह पर 15 दिवस तक जन जागरूकता का कार्य करेगी। इस रथ में एलईडी टीवी के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी विषय पर पिक्चर, महिला आयोग की योजना, आवेदन प्रक्रिया, भ्रूण हत्या, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा कानून आदि विषयों के बारे में बताया जाएगा। इस रथ में महिला आयोग के कार्याे से संबंधित विषय पर पम्पलेट वितरण एवं शिकायत पेटी भी रखा गया है। जिसमे महिलाएं अपने शिकायतों को प्रचार प्रसार के दौरान उस पेटी में डाल सकती है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से गजेंद्र देव सिंह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, दया दास महंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी, मनोज अग्रवाल परियोजना अधिकारी कटघोरा, संरक्षण अधिकारी घरेलू हिंसा (नवा बिहान ) रजनी मारिया, जिला समन्वयक अनिल देवांगन, शिव शर्मा,  ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के समस्त पर्यवेक्षक, शखी वन स्टॉप के कार्यकर्ता, एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...