जिला मुख्यालय में कबीर पंथी समाज हेतू भवन निर्माण हेतू सौपा गया ज्ञापन , विधायक मद से तत्काल प्रदान किये स्वीकृति

Date:

Share post:

कोरबा -: दिनांक 15 दिसंबर को राजस्व मंत्री मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घुड़देवा प्रवास के दरम्यान , सुश्री सुरती कुलदीप एमआईसी मेंबर नगर निगम कोरबा, एवं भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के जिला सचिव और वरिष्ठ समाज सेवी श्रमिक नेता जनक दास कुलदीप ने कोरबा जिला मुख्यालय में कबीर पंथी समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा । जिसे तत्काल विधायक मद से स्वीकृति प्रदान किया गया । पूर्व में एमआईसी सुश्री सुरती कुलदीप द्वारा कबीर जयंती समारोह राजीवगांधी ऑडिटोरियम में 12जून 2022 को राजस्व मंत्री से कबीर पंथी समाज हेतु भवन निर्माण कराने की मांग रखी थी । मंत्री अग्रवाल द्वारा अभी प्राथमिक तौर पर 25 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की और आगे छत्तीसगढ़ सरकार से सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण हेतु पहल करने का आश्वासन दिया है । कोरबा जिला कबीरपंथी बाहुल्य जिला होने के बावजूद अभी तक जिला मुख्यालय में कोई सामाजिक सांस्कृतिक केंद्र नहीं था,सुश्री सुरती कुलदीप लगातार सामाजिक उत्थान हेतु पहल करते आ रही है । जयसिंह अग्रवाल भी कबीर के विचारों को आगे बढ़ाने एक केंद्र स्थापित करने संकल्पित हैं ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...