जैतहरी ऊंची पहुंच व पकड़ के कारण कानून का नहीं परवाह, न्याय के लिए दर दर भटकती वृद्ध व मानसिक विकलांग।

Date:

Share post:

 

जैतहरी ऊंची पहुंच व पकड़ के कारण कानून का नहीं परवाह, न्याय के लिए दर दर भटकती वृद्ध व मानसिक विकलांग।

तहसील जैतहरी के पटवारी हल्का चोरभठी के किसान वेल कुंवर पत्नी स्वर्गीय रामनाथ राठौर व मानसिक रूप से विकलांग पुत्र रामसिंह राठौर अपने पुस्तैनी पट्टा के जमीन में निर्माण कार्य रुकवायें जाने को लेकर आफिस का चक्कर काटते थक चुके हैं लेकिन न्यायालय तहसीलदार जैतहरी के अस्थाई स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए बेसहारा व वृद्ध महिला वेल कुंवर राठौर का कहना है कि ग्राम चोरभठी स्थित आराजी खसरा नंबर 1291/1/1/2 जो कि आवेदिका का पुस्तैनी व पट्टे की भूमि है पर मनमोहन पिता सुखराम राठौर के द्वारा न्यायालय तहसीलदार जैतहरी का अस्थाई स्थगन आदेश दिनांक 20/8/2025 जिसकी आगामी सुनवाई तारीख 16/9/2025 को है का खुला उलंघन करके निर्माण कार्य जारी किया हुआ है। वेलकुवर ने बताया कि मनमोहन राठौर के घर बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहता है एवं स्वयं कांग्रेस पार्टी का ऊंची पहुंच वाला बड़ा नेता हैं जिसके कारण पुलिस व प्रशासन आवेदिका के जमीन में धड़ल्ले से हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। वृद्ध होने के कारण आने जाने में दिक्कत हो रही है एवं पुत्र मानसिक रूप से विकलांग है जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए आवेदिका की जमीन पर कानून का परवाह नहीं किया जाकर एवं न्यायालय तहसीलदार के अस्थाई आदेश का अवमानना करते हुए धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी किया है। वेलकुवर का कहना है कि उक्त निर्माण कार्य में स्थगन आदेश जब नींव का कार्य शुरू हुआ था लेकिन अब निर्माण कार्य खिड़की लेवल तक पहुंच गई है लेकिन निर्माण कार्य को रोकने के लिए कई बार तक 100 डायल करवाईं, थाना जैतहरी में रिपोर्ट लिखाई, तहसीलदार जैतहरी के न्यायालय में चक्कर काटती हुई न्याय की मांग करता रहीं लेकिन कोई असर नहीं हो रही है यदि उक्त निर्माण कार्य को नहीं रोका गया तो आवेदिका का अपूर्णनीय क्षति होगी।
उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि उक्त निर्माण कार्य को रोकने ठोस कार्रवाई किया जाकर आवेदिका को न्याय दिलवाए जाने कार्यवाही किया जाए।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...