जैतहरी के ग्राम पंचायत हर्री,बर्री, अमगंवा, गुंवारी पहुंच नल जल योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Date:

Share post:

जैतहरी के ग्राम पंचायत हर्री,बर्री, अमगंवा, गुंवारी पहुंच नल जल योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

अनूपपुर 2 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत हर्री,बर्री, अमगंवा, गुंवारी क्षेत्र में नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया उन्होंने इस दौरान स्कूलों में पेयजल व्यवस्था की भौतिक स्थिति का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण संदीप शुक्ला, प्रभारी डीपीसी संतोष मिश्रा, पीएचई के इंजीनियर नीलिमा सिंह एवं दीपक साहू सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री एलबी सिंह तथा संबंधित ग्रामों के सरपंच एवं ग्राम स्तरीय अमला उपस्थित था।

जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरो को पेयजल आपूर्ति के निर्बाध सप्लाई का लक्ष्य रखकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नल जल के संचालन के लिए लगवाए गए विद्युत कनेक्शन के साथ ही विद्युत मीटर के संधारण के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को पेयजल संकट होने पर तत्काल अवगत कराने की अपील की।

Related articles

विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर अत्याधुनिक मशीनों से नेत्र विकारों की होगी जांच

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र सर्जन और रेटिना विशेषज्ञ डॉ जनक सारीवान ने विश्व रेड क्रॉस दिवस...

भेड़ीकोना की बेटी दुनीसा साहू ने प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह, गांव में खुशी की लहर

सक्ती। जिले के भेड़ीकोना गांव की प्रतिभाशाली छात्रा दुनीसा साहू ने अपनी कठिन मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन...

अशोकनगर–बिरकोना मार्ग बना अव्यवस्था की मिसाल: सड़क जर्जर, नाली घटिया, लाइट बंद—कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी…

शुभ संकेत/बिलासपुर:-अशोकनगर चौक से बिरकोना वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ किया झंडा रोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू जिला समिति अनूपपुर द्वारा जैतहरी, जमुना...