तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, एकता और गौरव की पहचान-प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार

Date:

Share post:

तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, एकता और गौरव की पहचान-प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार

 

प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 

अनूपपुर 15 अगस्त 2025/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता और गौरव की पहचान है। उन्होंने आहवान किया कि सभी जिलेवासी राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों। प्रभारी मंत्री आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के मंच के पीछे स्थित विश्राम गृह से प्रारंभ होकर तहसील ऑफिस से होती हुई इंदिरा तिराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

 

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पर्वती राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण , आमजन एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

समा.क्र./88

 

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...