तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी… पलक मुच्छल के गाने सुन खूब झूमे दर्शकगण

Date:

Share post:

पलक की सुरीली आवाज ने दर्शकों का जीता दिल

पाली महोत्सव के पहले दिन अनुज शर्मा, सहदेव दिर्दो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगो को किया मंत्रमुग्ध

कोरबा -: मेरी आशिकी तुम ही हो.. प्रेम रतन धन पायो.. जग घुमिया थारे जैसा कोई नहीं.. कौन तुझे यूं प्यार करेगा.. दिल दिया गल्ला.. जैसे सुपरहिट गीतों को बॉलीवुड की स्टार सिंगर पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर क्षेत्रवासियों ने पाली महोत्सव के पहले दिन की संध्या का खूब आनंद लिया। पलक मुच्छल की सुरीली आवाज ने दर्शकगणों के बीच खूब वाहवाही बटोरी। बॉलीवुड मूवी गब्बर इज बैक के हिट गीत तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी.. गाने को पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर दर्शकगण खूब झूमे। पलक ने दर्शकों के मनोरंजन में इजाफा करते हुए सबको अपने साथ भी गाने को मजबूर कर दिया। दर्शकगण खूब जोश और उत्साह के साथ पलक के गानों में अपने सुर मिलाते रहे। पलक की आवाज का जादू इस कदर छाया रहा कि देर रात तक लोगों की कानों पर पलक के गाए गाने गूंजते रहे। इसी प्रकार पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गाना ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। अनुज शर्मा के भक्ति गीत आरुग हे कलसा.. ने पाली महोत्सव स्थल को भक्तिमय बना दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुनाकर अनुज शर्मा भी दर्शकगणों के बीच लोकप्रिय रहे। इससे पहले बचपन का प्यार प्रेम सहदेव दिरदो ने भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...