थाना जैतहरी व्दारा अवैध रेत परिवहन रेड कार्यवाही*

Date:

Share post:

जैतहारी दिनांक 24.09.25 को मुखबिर सूचना मिली की एक स्वराज कंपनी के ट्रेक्टर क्रमांक MP 18AB 6292 का चालक गोबरी घाट से ट्रेक्टर ट्राली मे अवैध रेत परिवहन कर जैतहरी की ओर जा रहा है । सूचना तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई जो एक स्वराज कंपनी के ट्रेक्टर मय नीले रंग ट्राली मे रेत भरा हुआ मिला जिसके चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष कुमार राठौर पिता रामगोपाल राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती जैतहरी थाना जैतहरी का बताया जिसके पास ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत संबधित कोई दस्तावेज नहीं पाया गया । चालक द्वारा अवैध खनिज रेत का परिवहन करते पाया जाने पर उक्त ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का जिसका रजिस्ट्रेशन नं. M P 18AB 6292 मय रेत को विधिवत जप्त कर आरोपी संतोष कुमार राठौर पिता रामगोपाल राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती जैतहरी थाना जैतहरी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर विवेचना की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, सउनि जयसिंह,सउनि सुरेश कुमार कोरी, प्र.आर 72 श्रीश्याम शुक्ला,आर. 312 मनीष सिंह तोमर ,आर 250 नरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही ।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...