दर्री थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक एनटीपीसी गेट से टकराई, युवक गंभीर..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/(प्रकाश साहू की रिपोर्ट):कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी गेट पर सड़क हादसा हुआ। बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार एनटीपीसी गेट से जा टकराया। इस दौरान बाइक और गेट दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल रवाना किया गया। इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की जांच शुरू की।

युवक की पहचान दर्री क्षेत्र के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। सूचना उसके परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक स्पोर्ट्स बाइक से तेज रफ्तार में आ रहा था और नियंत्रण खोने के बाद सीधे एनटीपीसी के स्टील गेट से जा टकराया, जिससे गेट भी टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

फिलहाल दर्री थाना पुलिस ने बाइक को थाने लाकर युवक का हाल जाना। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

Related articles

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...