दीपक कुमार कंवर संकुल समन्वयक नुनेरा को किया गया कार्यमुक्त

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा  अजीत वसंत द्वारा दीपक कुमार कंवर (मूलपद उ०व० शिक्षक शा०पू०मा०शा०नुनेरा) संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा वि०ख०पाली को अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही पर संकुल समन्वयक के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार को  प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ के प्रधान पाठक शंकर दास मानिकपुरी द्वारा संस्था में अगस्त 2023 से दिनेशकुमार बनवा को अनाधिकृत रूप से अध्यापन कार्य कराने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया था। उक्त स्पष्टीकरण के जवाब में दीपक कंवर संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा द्वारा प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ में अगस्त 2023 से दिनेशकुमार बनवा को अनाधिकृत रूप से अध्यापन कार्य करने के संबंध में जानकारी नहीं होना बताया गया एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के जांच प्रतिवेदन में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई। जांच में पाया गया कि दीपक कुमार कंवर शैक्षिक समन्वयक नुनेरा के द्वारा संकुल अंतर्गत संचालित संस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग नहीं की गई, साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती गई है। कलेक्टर ने उक्त आधार पर दीपक कुमार कंवर शैक्षिक समन्वयक नुनेरा को संकुल शैक्षिक समन्वयक नुनेरा के दायित्व से मुक्त कर मूल पदस्थ संस्था शा०पू०मा०शा०नुनेरा हेतु कार्यमुक्त कर दिया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...