दीवान के योगदान को जिला प्रशासन रखेगा हमेशा याद: प्रदीप साहू

Date:

Share post:

संयुक्त कलेक्टर सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त

विदाई समारोह में शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मानित

कोरबा -: जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवाराम दीवान कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। दीवान ने विधानसभा निर्वाचन का कार्य भी सरल एवं सहज तरीके से संपादित किया है। इनके लंबे 28 वर्ष के सेवा काल का अनुभव प्रशासन को मिला है। इनके इस योगदान को जिला प्रशासन हमेशा याद रखेगा। उक्त बातें अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में संयुक्त कलेक्टर सेवाराम दीवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही। अपर कलेक्टर साहू ने दीवान के सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने कहा कि दीवान के साथ कार्य करने का अनुभव सुखद रहा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति का मतलब विभाग से दूर जाना नहीं है, हम सभी से उनका आत्मीय लगाव बना रहेगा।
संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा ने दीवान के साथ कार्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह दोनों कांकेर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले को मिला है। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि सेवा राम दीवान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में लंबे समय से रहने के बाद आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर बेहद सुखद अनुभूति महसूस हो रही है। उन्होंने अपने लंबी सेवा अवधि के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली पदस्थापना यूडीटी के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले में 1988 में हुई थी। उसके बाद 1995 में नायब तहसीलदार के रूप में जिला बेमेतरा, कांकेर आदि में सेवा कार्य करते हुए कोरबा जिले से आज सेवानिवृत्ति हो रही है। उन्होंने जीवन की प्रवृत्ति और निवृत्ति के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इंसान अपने पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीवन निर्वाह की ओर आगे बढ़ता है। इस स्वभाविक प्रवृत्ति में उसका अमूल्य बचपन, जवानी सब बीत जाता है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही जीवन के बाकी पहलुओं का एहसास होता है। कोरबा में कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी, सरोज महिलांगे ने दीवान को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने दीवान को पुष्पगुच्छ एवं हार पुष्प पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...