देश:-कई राज्यों में बारिश का अलर्ट….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-ठंड अब धीरे-धीरे अपना पूरा असर दिखाने लगी है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कंपकपी बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहा है मगर दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूरत मिल जाती है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते हवाओं में गलन बढ़ने लगी है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ने वाली है। इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों को लेकर अच्छी खबर दी है। शनिवार को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 प्वाइंट तक बढ़ सकता है जो 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिससे हवाओं में ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में इन जगहों पर न्यूनतम तापमान गिर सकता है और ठिठुरन बढ़ सकती है। दिल्लीवालों को शनिवार को भी कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को यह सलाह दी गई है कि सुबह और देर शाम के वक्त यातायात के दौरान सावधान रहें।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...