देश;-शिवकाशी में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-तमिलनाडु में शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 अन्य लोग झुलस गए हैं।

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री एक लाइसेंस प्राप्त युनिट थी। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। मरने वाले आठ लोग पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। विस्फोट के बाद पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।

फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि, पूरे फैक्ट्री परिसर में भारी धुआं देखा जा रहा है। शिवकाशी को भारत के आतिशबाजी विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां से पुरे देश में पटाखे, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी वस्तुएं बनकर जाती हैं।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...