धमतरी;-पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त, सर्चिंग जारी..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/धमतरी;-जिले के बोराई थाना क्षेत्र में आने वाले और ओड़िशा बॉर्डर से लगे एकावारी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ शुक्रवार की रात शुरू हुई थी, जो शनिवार की दोपहर तक चली।

इस मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान की उंगली पर गोली लगने से मामूली जख्म आया है. वहीं मौके पर मिले खून के धब्बों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कम से कम दो से तीन नक्सली घायल हुए हैं।

घटना स्थल पर सर्चिंग के बाद पुलिस को एक बैरल ग्रेनाइट लांचर और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है. पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया है. बैकअप फोर्स की मदद से एनकाउंटर करने वाली टीम को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।

धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्सलियों के नुआपाड़ा दलम के एकावारी के आसपास होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद गरियाबंद और धमतरी की डीआरजी टीम को संयुक्त रूप से सर्चिंग में भेजा गया था, जिनके साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी गई है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...