धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्था पर्याप्त, धान बेचने में नहीं हुई कोई परेशानी, टोकन भी मिला आसानी से : किसान देव कुमार

Date:

Share post:

जिले में आज 71 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

कोरबा -: जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र  चैतमा में किसान देव कुमार डिक्सेना ने 62 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। किसान डिक्सेना ने बताया कि धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त है। धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सराहनीय है। सरकार द्वारा टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर आसानी से धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज में रहने वाले किसानों को टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र नहीं आना पड़ेगा। मोबाइल के माध्यम से ही टोकन मिल जाएगा। किसान  देव कुमार ने खरीदी केंद्र में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्य शासन की व्यवस्था से किसान खुश है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पसान में गांव के ही किसान प्रकाशचंद्र जाखड़ ने 8 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की। उन्होंने भी शासन की बेहतर व्यवस्था से धान खरीदी में सहूलियत होने की बात कही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...