धान खरीदी : जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

Date:

Share post:

नौ नवंबर के लिए 33 टोकन जारी, एक हजार 93 क्विंटल धान की होगी खरीदी

कोरबा -: जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। 9 नवंबर के लिए 33 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 21 टोकन समिति द्वारा और 12 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री एसके जोशी ने बताया की अभी तक उपार्जन केंद्र कनकी  में 24 क्विंटल 80 किलो, केरवाद्वारी में 220 क्विंटल, चैतमा में 72 क्विंटल 80 किलो, छुरीकला में 120 क्विंटल, निरधी में 50 क्विंटल,  पसान में 8 क्विंटल 80 किलो,  पोड़ी में 68 क्विंटल, बिंझरा में 68 क्विंटल 80 किलो एवं खरीदी केंद्र लाफा में 50 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है।

33 किसानों का एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान खरीदने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से जारी हुए टोकन – बुधवार 09 नवंबर को 33 किसानों को धान बेचने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं।  इन किसानों से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। बुधवार  को धान खरीदी केन्द्र छुरीकला में 04, बिंझरा में 6,  भिलाई बाजार में एक,  सुमेधा में एक, कोरबी में एक,  निरधि में दो,  पाली में 4,  लाफा में एक,  केरवाद्वारी में 7, नुनेरा में चार और नोनबिर्रा में दो किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...