धान खरीदी महाभियान: केरवाद्वारी के 17 किसानों के शून्य धान रकबा से संबंधित समस्या का पोर्टल में किया गया सुधार

Date:

Share post:

टोकन तुम्हर हाथ एप अब गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध

खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं : किसान मिलसाय

जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल धान की हुई खरीदी

दस नवंबर के लिए 50 टोकन जारी, एक हजार 540 क्विंटल धान की होगी खरीदी

कोरबा -: जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। सहकारी समिति करतला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी के 17 किसानों के धान रकबा शून्य दिखाने की समस्या का समाधान कर लिया गया है। कलेक्टर  झा के नर्देश पश्चात अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरदावरी प्राप्त कर तत्काल तहसील मॉड्यूल में सुधार करा लिया है। सुधार होने के पश्चात किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी। रकबा में सुधार होने के पश्चात खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान कार्तिक राम ने कहा कि कलेक्टर झा को रकबा शुन्य दिखाने की समस्या से अवगत कराने के पश्चात सभी किसानों का तकनीकी त्रुटि को दूर कर पोर्टल में आवश्यक सुधार कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्र सुमेधा में धान बेचने आए किसान मिलसाय ने 6 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने समिति में किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्टि दिखाई।

      जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। यह मोबाइल ऐप अब गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध हो गया है। कृषक गण आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 10 नवंबर के लिए 50 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 27 टोकन समिति द्वारा और 23 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 540 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। गुरुवार  को धान खरीदी केन्द्र पाली में 08, नुनेरा में 4, चैतमा में दो, पोड़ी में सात, हरदी बाजार में एक,  बरपाली में एक, केरवाद्वारी में तीन, रामपुर में एक, कटघोरा में पांच, छुरीकला, सुमेधा एवं कोरबी पोड़ी में एक एक, पसान में 3, भैसमा,  कोथारी,  तुमान और कोरबी पाली में एक-एक तथा निरधि धान खरीदी केंद्र में 8 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...