धोखाधड़ी मामले में विधायक जेल दाखिल….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-धोखाधड़ी के गंभीर मामले में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शुक्रवार को चालान पेश होने के बाद विधायक को जिला जेल खोखरा, जांजगीर दाखिल कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, विधायक बालेश्वर साहू पर बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते हुए किसान से धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोप है कि केसीसी लोन के नाम पर अपने एक सहयोगी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान को ठगी का शिकार बनाया गया और कुल 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह रकम साल 2015 से 2020 के बीच अलग-अलग किस्तों में आहरित की गई।

मामले में पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा और उसके परिवार के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगे निकासी पर्चियों का उपयोग कर राशि निकालने का आरोप है। इस संबंध में 3 अक्टूबर 2025 को थाना चाम्पा में विधायक बालेश्वर साहू और उसके सहयोगी के खिलाफ अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मामले में धारा 406 और 120-बी भी जोड़ी गई।

विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने आज 9 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जांजगीर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से नियमित जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसका शासन की ओर से अभियोजन अधिकारी सोनू अग्रवाल ने कड़ा विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

इसके बाद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खोखरा, जांजगीर दाखिल कराया गया। गौरतलब है कि मामले में सह-आरोपी गौतम राठौर को पहले ही माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...