नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: एनईपी 2020 नई शिक्षा नीति के विषय में शिक्षकों को अवगत कराने प्रचार-प्रसार, शिक्षा, शिक्षण एवं विद्यार्थियों में सकारात्मक परिवर्तन लाकर सशक्त राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से जिले के 248 संकुल के व्याख्याताओं शिक्षकों को पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में नयी शिक्षा नीति के समस्त आयामों पर स्कूली शिक्षा, सेकेण्डरी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा (डाईट) में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दो चरणों में दिया गया। प्रथम चरण में दिनांक 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक जनपद पंचायत कोरबा, कटघोरा, करतला के 112 व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय चरण में 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2022 तक जनपद पंचायत पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा के 104 व्याख्याताओं एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में अतिथि वक्ता एस.एस. तिवारी भौतिकी विभाग प्रमुख, शास. इ. विश्वेश्वरैया महाविद्यालय थे। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में संजय पाण्डे,  चन्द्रेश दुबे, नित्यानन्द यादव, शशिकांत जायसवाल श्री टी.आर. यादव एवं ओम प्रकाश कंवर रहे। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षण प्रभारी, व्याख्याता अरविन्द शर्मा एवं प्रशिक्षण समन्वयक प्रभारी, व्याख्याता श्रीमती किरणलता शर्मा रहीं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...