नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे

Date:

Share post:

संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में टेंडर प्रक्रिया में लगातार की जा रही मनमानी को लेकर विपक्षी पार्षदों ने संयुक्त रूप से संयुक्त संचालक,बिलासपुर को पत्र लिखकर कार्यवाही की माँग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की नगर परिषद में जब से नयी सरकार गठन हुई है तब से एक अलग तरह का नियम चलना शुरू हुआ है बिना टेंडर के रेवड़ी बाटने का केवल और केवल अपने चहेते लोगो को लाभ पहुँचाने के लिए आवस्यक कार्यों को दरकिनार करके सरकारी पैसों का बंदरबाट शुरू कर दिया गया है कार्यों में गुणवत्ता का कोई सरोकार नहीं है इसके अलावा जब कोई पार्षद इन सब कार्यों का विरोध करे तो उसके वार्ड के कार्यों में विवाद करवा दिया जाता है या होने नहीं दिया जाता है टेंडर जारी तो होता है परंतु खुलने का कोई दिनाक नहीं है जब लगता है की कार्य उनके चहेते लोगो को नहीं मिलेगा टेंडर या तो कैंसल कर दिया जाता है या फिर खोलने का दिनाक बढ़ा दिया जाता है नियम प्रक्रिया पूर्ण रूप से दरकिनार है इसके अलावा ज़ोनल टेंडर के नाम पर अलग ही पैसा निकलो और बाटो प्रक्रिया चल रहा है साथ ही साथ स्वीकृत दर से अतिरिक्त में कार्य देने का एक अलग नियम बनाये हुए है आख़िर भगवान भरोसे चल रही यह प्रक्रिया कब तक ऐसा रहेगा इन्ही सब सरकारी पैसे के दुरुपयोग एव टेंडर प्रक्रिया को नियमतः करने की माँग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों के साथ संयुक्त संचालक को पत्र सौपा गया एव उचित कार्यवाही कि माँग की गई,अगर जल्द से जल्द मामले का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
इस अवसर पर पार्षद तेजप्रताप सिंह ने कहा की नगर पालिका में कुछ भी कार्य बोला जाता है तो नहीं किया जाता है हा लेकिन जहां सत्तापक्ष के फ़ायदे का कार्य रहेगा तो तुरंत हो जाता है कुल मिलाकर मनमानी व्यवस्था चल रही है।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद तेजप्रताप सिंह,राकेश अग्रवाल,तालिका साहू,संदीप डहरिया,हेमंत शाहनी,ओमप्रकाश कैवर्त,रूबी पवन गुप्ता,बाल्की कुजूर,आशा साहू,इंद्रजीत बींझवार,राजकुमारी ,युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष विकास सिंह,आयुष यादव,शब्बीर ख़ान, और अनेक कांग्रेसी एव आमजन उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

​छापोरा-शक्ति मार्ग निर्माण की गुणवत्ता और नियमित पानी के छिड़काव को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

​से ​शक्ति, 23 अप्रैल 2026: आज युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छापोरा से शक्ति के बीच चल रहे सड़क...

हक की लड़ाई में एकजुट हों श्रमिक – स्व देवलाल के धर्म पत्नि रामकली प्रजापति की अपील, कंपनी प्रबंधन के दबाव से न डरें”

अनूपपुर/जैतहरी से विशेष रिपोर्ट आईटीआई श्रमिकों के अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच...

जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह मालखरौदा में हुआ संपन्न मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा जी रहे। भूपेंद्र लहरे...

जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम 22 अप्रेल 2026 को विकासखंड मुख्यालय मालखरौदा के सतनाम भवन में...

अनूपपुर जिले के जैतहरी स्थित हिन्दुस्तान एम.बी. पावर प्रोजेक्ट से फ्लाई ऐश परिवहन में ओभर लोड तत्काल बंद करानेः शासन के सडकों की सुरक्षा...

अनूपपुर जिले के जैतहरी में स्थापित हिन्दुस्तान एम.बी. पावर प्रोजेक्ट से प्रतिदिन 24 घण्टे फ्लाई ऐश (राखड)...