छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर बरकरार, तापमान 44 डिग्री पार, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, हालांकि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसका असर गर्मी पर खास नहीं पड़ा।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर में 44°C, दुर्ग में 43.6°C, बिलासपुर में 43.4°C और बेमेतरा में 43.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ।मौसम की स्थिति को प्रभावित करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड और तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर में 20 अप्रैल को हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। कुल मिलाकर प्रदेश में गर्मी का असर अभी बरकरार रहेगा, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...