नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार

Date:

Share post:

प्रेस नोट
दिनांक – 19.05.2026

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार

आज दिनांक 19.05.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।

पदभार ग्रहण उपरांत अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, डीएसपी (अ) श्री एन.एस. ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर श्री राम सिंह उईके, यातायात प्रभारी अनूपपुर श्री विनोद दुबे, सूबेदार पुलिस लाईन श्री अम्बरीष साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

Related articles

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के...

जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

सक्ती। ग्राम लिमतरा निवासी बलभद्र साहू को जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने...

अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग ने विभिन्न विभागों की विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा

अनूपपुर 20 मई 2026-अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रामलाल रौतेल ने कहा है कि अनूपपुर...

साहू समाज जिला सक्ती के जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष बने बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

सक्ती। साहू समाज जिला सक्ती में सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने...