माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

Date:

Share post:

माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्नshu
जैतहरी। माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर, करतार सिंह, राजा भैया एवं अमर सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में एसोसिएशन के नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वह हमेशा ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने संबंधित कंपनियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि समय रहते ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मनमानी बंद नहीं हुई, तो कंपनियां गंभीर आंदोलन के लिए तैयार रहें।
कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने संगठन की मजबूती एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उत्साह एवं भाईचारे के माहौल में हुआ।

Related articles

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव...

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर  -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में...

अनुपपुर/जैतहरी, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी की शेरनी बेवा रामबाई राठौर एवं सहयोगियों ने हिलाया भ्रष्ट रोजगार सहायक, सचिव सरपंच की चूल।

अनुपपुर/जैतहरी, जनपद पंचायत जैतहरी के चोरभठी बड़े नेताओं के संरक्षण में पले जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम...

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...