निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त दावा आपत्ति संबंधी कार्य का लिया जायजा

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 17 अक्टूबर 2025/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अनूपपुर जिले के नगरीय निकायों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिसके अंतर्गत आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री ए. के. सिंह ने आज नगरीय निकाय अनूपपुर में बनाए गए दावा आपत्ति केन्द्रों पर मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति संबंधी कार्य तथा बूथ लेवल पर प्राधिकृत कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने कहा कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावे-आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निराकरण किया जाए। उल्लेखनीय है कि दावा आपत्ति केन्द्रों पर दावा आपत्ति 24 अक्टूबर तक प्राप्त किए जाएंगे। सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

समा.क्र./74

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...