उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग हेतु कृषकों को सलाह

Date:

Share post:

अनूपपुर 17 अक्‍टूबर 2025/ रबी वर्ष 2025-26 हेतु कृषकों द्वारा फसलों की बुवाई हेतु उर्वरकों का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस हेतु कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग हेतु कृषकों को फसल वार प्रयोग होने वाले उर्वरकों एवं विकल्पों के संबंध में जानकारी दी गई है। जिले में यूरिया 709 मैट्रिक टन, सभी फास्फेटिक उर्वरक 610 मैट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 18 मे. टन की मात्रा उपलब्ध है। डी.ए.पी. उर्वरक के विकल्पों एस.एस.पी., 20:20:0:13, 16:16:16, टी.एस.पी. आदि डबल लॉक केन्द्रों अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, समितियों  के पास विक्रय हेतु उपलब्ध है।

एस.एस. पी. उर्वरक में पौधों के लिए आवश्यक फॉस्फोरस, सल्फर और कैल्शियम तत्व पाये जाते हैं, जो सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। 20.20.0.13 उर्वरक (अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट) के कई लाभ हैं, जिसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, सल्फर पाया जाता है, जो तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा के साथ उपज व गुणवत्ता दोनों को सुधारता है। टी.एस.पी. में फास्फोरस एवं कैल्शियम होता है जो पौधों के लिए एक अतिरिक्त पोषक तत्व है। कृषकों को डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में 20:20:0:13, एस.एस.पी., टी.एस.पी. उर्वरकों के उपयोग करने की सलाह दी गई है। यह उर्वरक जिले में उपलब्ध है। डी.ए.पी. से नाईट्रोजन एवं फास्फोरस के अलावा अन्य पोषक तत्व फसलों को नहीं मिलते हैं जबकि एन.पी. के. उर्वरकों में नाईट्रोजन, फास्फोरस के साथ पोटाश तत्व भी पाया जाता है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...