पशु चिकित्सा और संवर्धन का कार्य हुआ आसान, राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पशु एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

Date:

Share post:

कोरबा -: छ ग शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानो में पशु चिकित्सकीय सुविधाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य पशु एम्बुलेंस “ मोबाइल वेटरनरी यूनिट ‘की सेवाएँ राज्य में प्रारंभ की गयी हैं, जिसका विधिवत शुभारम्भ 20अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इसी कड़ी में आज जिला कोरबा हेतु सभी 05 विकासखंडो के लिए मोबाइल वेटरिनरी वाहन प्राप्त हुए, जिसको राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन, पुनर्वास मंत्री छ ग शासन  जयसिंह अग्रवाल
के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम राजकिशोर प्रसाद , सपना चौहान, बी एन सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पशुओं की सेवा का कार्य बहुत ही पुण्य का काम है। राज्य शासन द्वारा एम्बुलेंस की सेवा प्रारंभ किए जाने से बीमार और घायल पशुओं को आपात स्थिति में उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। यह जिले के सभी ब्लॉक में अपनी सेवाएं देगी। उपसंचालक पशुधन विभाग एस पी सिंह ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से सभी विकासखंडो के गौठानो में निर्धारित रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पशु चिकित्सा एवं संवर्धन कार्य किया जायेगा। एक मोबाइल यूनिट प्रति दिन 02 गौठान मेंअपनी सेवा देगी। पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बधियाकरण की सेवाएं भी दी जाएगी। आपात स्थिति में टोल फफ्री नम्बर 1962 में कॉल किया जा सकता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...