पुरुष नसबंदी पखवाड़े में 131 पुरुषों ने कराया नसबंदी

Date:

Share post:

कोरबा -: मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 नवंबर 2023 से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 131 पुरूषों ने नसबंदी कराया है। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में 31, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में 12, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी-उपरोड़ा में 17 तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 64 पुरुषों ने नसबंदी कराकर छोटा परिवार सुखी परिवार का सपना साकार किया है। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में सास-बहु सम्मेलन तथा मोर मितान मोर संगवारी सम्मेलन के माध्यम से ‘‘स्वस्थ्य मॉ स्वस्थ्य बच्चा जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ थीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र दपतियों को पुरुष नसबंदी कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है पुरुष नसबंदी में हितग्राही को 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में रविवार को छोड़कर मेडिकल कॉलेज कोरबा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, कटघोरा, पाली तथा करतला में पुरुष व महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक पुरुष तथा महिलाएँ नसबंदी कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्र के आरएचओ, ऑगनबाडी कार्यकर्ता तथा मितानिन से संपर्क कर सकते है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...