पुलिस के जवान ने इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

Date:

Share post:

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा :- पुलिस के एक जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। उसकी रक्त रंजित लाश कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में मिली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के महोदा निवासी मृतक ललित सोनवानी जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ था । उसकी हाल ही में पाली थाना से रक्षित निरीक्षण केंद्र तैनाती हुई थी। उसे सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में तैनात किया गया था। प्रतिदिन की तरह रात करीब 8:00 बजे सशस्त्र बल का जवान ड्यूटी पर पहुंचा। उसने जैसे ही वेयरहाउस का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया, उसके होश उड़ गए। दरअसल कमरे के भीतर बेड में आरक्षक की रक्त रंजित लाश पड़ी हुई थी। उसके पास ही इंसास राइफल भी रखा था मृतक के दोनों कान में हेडफोन लगे हुए थे। जिसकी सूचना सशस्त्र बल के जवान ने तत्काल सिविल लाइन थाना के अलावा आला अफसर को दी । सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस की संयुक्त टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। बहरहाल आरक्षक ने आत्महत्या की या फिर वजह कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सीने के दाहिने तरफ एक राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...