प्रभारी मंत्री ने जैतहरी में 113 लाख रुपए के लागत से विका कार्यों का किया लोकार्पण

Date:

Share post:

 

अनूपपुर, 15 अगस्त 2025- मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी आजादी की गौरव गाथा का दिन है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्ध है। प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार आज नगर परिषद जैतहरी में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रभारी मंत्री आज नगर परिषद जैतहरी के अंतर्गत 113 लख रुपए के लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अनूपपुर जिले में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिला विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह अत्यंत गौरवान्वित एवं हर्ष का विषय है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष जैतहरी श्री उमंग गुप्ता, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता एवं श्री रामदास पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजलि द्विवेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी श्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, आमजन, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!