प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि

Date:

Share post:

आरबीसी 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

कोरबा -: जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 02 प्रकरणों में कुल 08 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त प्रकरणों में कटघोरा के स्याहीमुड़ी निवासी कोमल मझवार की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी जानकी मझवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कोरबा के पाढ़ीमार, बालकोनगर निवासी शिवप्रसाद रोहिदास के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी सुख बाई को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...