प्रेक्षकों ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

Date:

Share post:

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना 03 दिसंबर को स्थानीय आईटी कालेज झगरहा परिसर में प्रातः 8 बजे से की जाएगी। मतगणना के एक दिन पूर्व प्रेक्षक सी के जमातिया, प्रियतु मंडल, लालतानपुई वांछोंग, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने चारों विधानसभा के मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया कक्ष, टेबुलेशन कक्ष यहां लगाये गये सीसी टीवी, वीडियो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी विधानसभा के  रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। प्रेक्षकों द्वारा मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग,मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, स्ट्रॉन्ग रूम मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, व्हीव्हीपैट स्लिप परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...