फायरिंग की आवाज से, सरकंडा क्षेत्र में दहशत….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्य विहार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह करीब 7:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी, प्रार्थी ने बताया कि कार सवार दो युवक आए और फायरिंग की, फायरिंग में कार के शीशे टूट गये हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस मामले में कार मालिक ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक कार से आये युवकों ने ये फायरिंग की है।

इस मामले में कार मालिक शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के मुताबिक कार पर फायरिंग सुबह करीब 7.30 बजे के आसापर हुई है। वैगनआर कार से आये कार सवार दो युवकों ने गन से फायरिंग की है। फायरिंग की वजह से स्विफ्ट कार का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार की घटना बताया जा रहा है। हालांकि सरकंडा पुलिस का कहना है कि एयर गन से फायरिंग की गई, जिससे कार के कांच का शीशा टूटा है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...