फुटबाल बालक/बालिका 19 वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 अगस्त को
अनूपपुर 25 अगस्त 2025/ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक ने बताया है कि चौथा ईएमआरएस फुटबाल बालक/बालिका 19 वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 अगस्त को शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के एकलव्य आवासीय विद्यालयों के बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता में चयनित दलों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के तत्वाधान में किया गया है।
समा.क्र./132


