बांकी मोगरा (दिनेश कुमार देवांगन की रिपोर्ट) -: जिला फुटबॉल संघ सचिव पवन गुप्ता जी के मार्गदर्शन से घुडदेवा में खेला गया प्रीमियर लींग जिसमें बांकी एवं एनटीपीसी के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि शैल राठौर जी के द्वारा बॉल को किक मारकर मैच की शुरुवात की गई। इस मैच में बांकी ने 2 गोल से जीत हासिल की । इसमें बांकी ने 3 गोल एवं एनटीपीसी ने 1 गोल हासिल किया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैल राठौर जी के द्वारा खिलाडीयों के द्वारा मंच निर्माण के लिए मांग रखी गई। जो मंच पूर्व विधायक मद से बन रहा था उसे बनवाने की बात कही गई जिस पर मंच निर्माण का आश्वासन दिया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा अध्यक्ष शैल राठौर, पूर्व एल्डरमैन परमानन्द सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, महिला मौर्चा महामंत्री अनीता राजपूत, मंत्री गौरी केंवट , आशाराम केंवट, चीमन अग्रवाल, मनहरन साहू, आदि उपस्थित हुए।



