बाँकी मोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट)-: बाँकी मोंगरा थाना अंतर्गत बाँकी मुख्य मार्ग पर भानु डेंटल क्लिनिक के ऊपर निवासरत प्रार्थी निवासी कमल किशोर पिता राम कुमार दुबे ने थाना में सूचना दी की उनके घर पर काम करने वाली महिला माना बाई द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है । लगातार घर में गायब हो रहा था समान एवं नगद गायब होने के कारण प्रार्थी ने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरा गुप्त रूप से लगाया तब जाकर पता चला की घर में काम करने वाली महिला नौकरानी माना बाई ही चोरी को अंजाम दे रही है तब जाकर प्रार्थी ने थाना में जाकर जानकारी दी की घर पर हुई घटना की नगद 72500 /- एवं जेवर – के रूप 1 अंगूठी, कान का 1 जोड़ी झूमका (टाप), 1 जोड़ी पायल, बाजू बंद गायब है। इस पर विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला से पूछताछ चालू की गई तब महिला ने आरोप स्वीकार कर समान को आरोपी खरीदार पुरुषोत्तम सोनी जो सोनार का कार्य करते है उनको बेचा है। इस पर दोनों को ग्रिफ्तार कर विवेचना की गई और समान की बरामदगी की गई जिसमें नगद 3600/-, 1 जोड़ी झूमका (टाप), 1 जोड़ी पायल जप्त हुआ है।


